..................... Kumkum Bhagya: Abhi slaps Aaliya and Bulbul is killed - Hindi Filmibeat

कुमकुम भाग्य: अभि ने मारा आलिया को जोरदार चांटा.. बुलबुल की मौत!

[टेलीविजन] किसी एक ही इंसान की जिंदगी में इतनी परेशानियां कैसी आ सकती हैं.. यह सिर्फ 'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा ही जान सकती है। एक तरफ तो अभि- प्रज्ञा की शादी खतरे में है। तनु का किस्सा है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा, कि अब आलिया ने दूसरा बड़ा झटका दे दिया है।

kumkum bhagya

यह तो हमने आपको कल ही बता दिया कि आलिया बुलबुल को किडनैप कर खुद ही मंडप पर बैठने वाली है। लेकिन हमें कंफ्यूजन है कि क्या पूरब और आलिया की शादी हो जाएगी.. या पूरब को पहले ही पता चल जाएगा।

VIDEO: कॉमेडी नाइट्स के सेट पर सलमान का जैक्सन डांस.. मजेदार

बहरहाल, शादी के पहले या बाद पूरब को जैसे ही पता चलता है कि बुलबुल की भेष में वहां आलिया है तो वह आगबबूला हो उठता है। तब आलिया बताती है कि उसने बुलबुल का कत्ल कर दिया है।

आलिया की इन हरकतों पर भाई अभि उसे एक जोरदार चांटा मारता है। आलिया अभि से कहती है कि पूरब सिर्फ उसका है, बुलबुल से उसकी शादी हो ही नहीं सकती थी। वहीं प्रज्ञा यह सब देख- सुनकर हैरान है। वह आलिया की बात पर यकीन नहीं करती है और बुलबुल को खोजने निकल पड़ती है।

अब देखना है कि क्या आलिया ने सच में बुलबुल को मार डाला या किसी खूफिया जगह किडनैप कर रखा है!

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X