कुमकुम भाग्य: तनु प्रेग्नेंट या प्रज्ञा.. दादी किसकी करेंगी गोदभराई!
[टेलीविजन] अभी तनु की प्रेगनेंसी ही शो 'कुमकुम भाग्य' में एक संस्पेंस बनी हुई थी कि अब एक और खबर सबको हिलाकर रख देगी। जी हां, खबर यह है कि प्रज्ञा प्रेग्नेंट है। घर में सबको यह बात चल चुकी है और दादी खुशी से निहाल हुई जा रही है। दादी ने तो प्रज्ञा की गोदभराई की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
बहरहाल, इन सबके कोई सबसे ज्यादा हैरान है तो वह हैं खुद अभि- प्रज्ञा। जिन्हें अपनी ही आंखों और कानों पर विश्वास नहीं हो रहा है। खैर, अब जब इतनी बड़ी खबर है तो तूफान भी उठेगा ही। अब देखना यह है कि सच्चाई कहां जाकर खुलती है। तनु प्रेग्नेंट है या प्रज्ञा.. और किसे अभि अपनाता है?


Click it and Unblock the Notifications