पत्नी से होगी तलाक..लेकिन ये रॉकस्टार नहीं करेगा दूसरी शादी!
[टेलीविजन] टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में अब अभि- प्रज्ञा दोनों ही घर छोड़कर जा रहे हैं। जी हां, तनु की सच्चाई जानकर दादी ने अभि को घर से निकल जाने के लिए कहा। हालांकि अभि ने प्रज्ञा को घर पर रहकर दादी की देखभाल करने को कहा.. लेकिन प्रज्ञा अभि के साथ घर छोड़ देती है।

वहीं, तनु दादी को धमकी देती है कि यदि उन्होंने अभि से उसकी शादी नहीं कराई तो कभी अपने पोते का मुंह नहीं देख पाएंगी। साथ ही पूरे घर को सड़क पर लाने की धमकी देती है।
Do You Know: इस खूबसूरत सुपरहिट Tv एक्ट्रेस की क्या थी पहली कमाई!
वहीं, अभि को घर से निकाल दिए जाने का दुख नहीं हैं। लेकिन उसे दुख इस बात है कि दादी उससे नाराज है। इधर प्रज्ञा और तनु के बीच बातचीत होती है। जहां तनु प्रज्ञा को अभि से दूर जाने के लिए कहती है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। प्रज्ञा अभि से दूर जाने से पहले अभि के दिल में तनु के लिए प्यार जगाना चाहती है।
अभि- तनु के रिश्ते के लिए प्रज्ञा अब अभि से तलाक लेने वाली है। लेकिन बता दें, उसकी सारी फ्लॉप होने वाली है क्योंकि अभि प्रज्ञा से अलग होकर भी तनु से शादी नहीं करेगा। अभि को यह महसूस हो चुका है कि उसकी जिंदगी में प्रज्ञा की जगह और कोई नहीं ले सकता।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications