कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा के प्रेम जाल में आखिर फंस गया रॉकस्टार अभि..

[टेलीविजन] अब वह दिन दूर नहीं, जब शो 'कुमकुम भाग्य' में अभि- प्रज्ञा का रोमांटिक ट्रैक चलने वाला है। जी हां, प्रज्ञा ने तो अभि के सामने अपने प्यार का इजहार कर ही दिया है, लेकिन अब जल्द ही अभि को भी यह अहसास हो जाएगा कि उसे प्रज्ञा से प्यार है।

kumkum bhagya

फिलहाल, शो में हम देख रहे हैं कि पूरब और आलिया अभि-प्रज्ञा को नजदीक लाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ने प्रज्ञा का मेकओवर भी कर दिया है। अभि के एल्बम को प्रमोट करने के लिए प्रज्ञा को मॉडल बनाया गया है। लेकिन जब किसी दूसरे मेल मॉडल के साथ डॉयलोग और सीन करने की बारी आती है तो प्रज्ञा अनकंफर्टेबल हो जाती है।

वहीं, अभि भी यह सब देखकर जल उठता है और खुद ही जाकर प्रज्ञा के साथ एल्बम शूट करता है। इसी शूटिंग के दौरान अभि प्रज्ञा को प्रपोज भी करता है। हालांकि, जब पूरब उसे अहसास करवाता है कि उसे प्रज्ञा से प्यार है, अभि इंकार कर देता है।

Oppss..गुत्थी की वजह से अब फ्लॉप होगा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'!

आने वाले एपिसोड में हम देंखेगे कि, जब प्रज्ञा अपने घर चली जाती है तो अभि उसे बहुत मिस करता है और उसे वापस बुलाने के लिए फोन भी करता है। वह उसके बिना बेचैन हो उठता है और धीरे धीरे उसे अहसास होता कि उसे प्रज्ञा से प्यार है। वहीं, जैसे ही अभि प्रज्ञा को इजहार करने की सोचता है, तनु अपना पासा फेंकती है, और अभि को झूठ बोल देती है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है।

बहरहाल, अब तनु प्रेग्नेंट है या नहीं.. और अभि प्रज्ञा को प्यार का इजहार कर पाएगा या नहीं.. यह सब आपको आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X