Oooo..'कुमकुम भाग्य' में होगा शाहरूख- रानी- काजोल मोमेंट!

[टेलीविजन] शो कुमकुम भाग्य में किडनैपिंग ड्रामा खत्म होने के बाद अब तनु का प्रेग्नेंसी ड्रामा काफी दिनों से दर्शकों को बांधे है। प्रज्ञा चाहती है कि अभि और तनु सात फेरों के बंधन में बंध जाएं। बता दें, तनु ने प्रज्ञा को बताया है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है। लिहाजा, वह अभि की जिंदगी से चले जाना चाहती है।

वैसे अभि यह मानने को तैयार नहीं कि तनु प्रेग्नेंट है। वहीं वह प्रज्ञा से दूर भी नहीं होना चाहता। प्रज्ञा के बदलते बर्ताव की वजह जब अभि को पता चलता है तो वह उसे डॉक्टर के पास ले जाता है और तनु की सोनोग्राफी की बात करता है।

लेकिन वहां अभि के पैरों तले जमीन तब घिसक आती है, जब तनु वाकई में प्रेग्नेंट होती है। इस बात से प्रज्ञा बहुत दुखी हो जाती है और अभि को छोड़ कर जाने लगती है। लेकिन अभि ऐसा नहीं चाहता।

एंट्री के साथ ही आमिर खान बनना चाहते हैं गौतम गुलाटी!

एक ओर तनु अभि के गले लग जाती है, वहीं दूसरी ओर अभि प्रज्ञा का हाथ पकड़ा होता है। इस सीन को देखकर आपको 'कुछ कुछ होता है' कि वह सीन याद आएगी, जब शाहरूख ने काजोल को गले लगाकर रानी मुखर्जी का हाथ पकड़ा होता है।

Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!

बहरहाल, अभि प्रज्ञा से दूर नहीं होना चाहता इसीलिए वह उससे दोस्त बनने का आग्रह करता है, लेकिन प्रज्ञा मना कर देती है। अब शो में आगे क्या होगा, यह काफी दिलचस्प होगा। क्या अभि प्रज्ञा को छोड़ तनु से शादी कर लेगा? दादी इस मामले में क्या कहेंगी? क्या प्रज्ञा- अभि के सामने तनु का पर्दाफाश होगा?

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X