कुमकुम भाग्य: पार्टी में अभि-प्रज्ञा का रोमांस.. तनु होगी JEALOUS
[टेलीविजन] इस हफ्ते टीआरपी में नंबर 1 रहा शो 'कुमकुम भाग्य' अब किडनैपिंग ट्रैक से आगे निकल आया है। काफी दिनों तक जंगल में साथ रहने के बाद अभि- प्रज्ञा के बीच काफी नजदीकियां आई हैं। लिहाजा, अब सीरियल रोमांटिक मोड़ ले रहा है।

अभि वापस लौट आया है, लिहाजा म्यूजिक जगत काफी उत्साहित है। इसी खुशी को जाहिर करने के लिए अभि से जुड़े प्रोड्यूसर्स एक पार्टी देने वाले हैं। पार्टी में अभी काफी एन्जॉय करता दिखेगा। वहीं, अभि की फीमेल फैंस उनके साथ पाने को बेकरार हो जाएंगी।
अब लड़कियां अभि के करीब आएंगी तो प्रज्ञा को भला जलन कैसे नहीं होगी। लेकिन अभि प्रज्ञा को यूं ही रूठने नहीं देगा। पार्टी में अभि प्रज्ञा के साथ डांस करता है, जिसे देखकर तनु का बुरा हाल है। लेकिन अभि को अब दुनिया की परवाह नहीं है।
हालांकि इस सबमें एक बड़ा हाथ होगा पूरब और बुलबुल का। ये दोनों अभि- प्रज्ञा को नजदीक लाने के लिए तनु को दूर रखने का भरसक प्रयास करते दिखेंगे।
लिहाजा, लगता है अब सीरियल में जल्द ही रोमांस का मौसम आने वाला है। उम्मीद है शो की टीआरपी को इससे काफी फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications