शाहरूख खान, अनिल कपूर के गाने.. और अभि- प्रज्ञा का रोमांस!
[टेलीविजन] टीवी शो कुमकुम भाग्य में अभि- प्रज्ञा की जिंदगी से हालांकि ट्रैजेडी तो कभी कम नहीं होने वाले। लेकिन कुछ ही समय के लिए सही, लगता है दोनों की लाइफ में रोमांस का मौसम आने वाला है। जी हां, आने वाले एपिसोड के प्रोमो को देखकर तो ऐसा ही लगता है।

बता दें, अभि और प्रज्ञा को दादी ने वापस घर आने की इजाजत दे दी है। लेकिन अभी उन्हें काफी दुश्मनों से निपटना है। तनु, आलिया के बाद निखिल और अब राज.. आलिया राज को वापस घर ले आई है। वहीं, राज अभि- प्रज्ञा को अपना दुश्मन समझता है और उनकी जिंदगी बर्बाद करने की कसम खाता है।
Do You Know: इस खूबसूरत सुपरहिट Tv एक्ट्रेस की क्या थी पहली कमाई!
राज को यह नहीं पता कि वो अभि- प्रज्ञा नहीं, बल्कि मिताली और आलिय की वजह जेल में कैद था। ये तो हुई आलिया और राज की बात.. तनु की बात करें तो अभि- प्रज्ञा के घर वापस आने की वजह से वह काफी गुस्से में है और उसने बदला लेने की ठान ली है।
लेकिन इन सबके बीच प्रज्ञा जब अभि से दूर जाने की कोशिश करती है तो अभि आखिरकार अपने प्यार का इजहार कर देता है। हम्मम.. लेकिन अब ये पूरा सींक्वेंस ख्वाब होगा या अभि सच में प्रज्ञा को अपने दिल का हाल बताएगा..ये देखने के लिए आपको करना होगा इंतजार।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications