कुमकुम भाग्य: जुदा हो गए अभि- प्रज्ञा.. तनु- आलिया मना रहे हैं जश्न!
[टेलीविजन] अभि- प्रज्ञा की जुदाई का लम्हा.. जी हां आखिरकार तनु और आलिया 'कुमकुम भाग्य' के इस कपल को जुदा करने में सफल हो ही गए। अभि को छोड़कर प्रज्ञा अपनी मां के घर आ चुकी है। लेकिन उसे अभी तक घर में कुछ बताया है।

बता दें, कुछ ही समय पहले अभि- प्रज्ञा ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था और साथ जीने- मरने की कसमें खाईं थी। लेकिन तनु की प्रेग्नेंसी की वजह से प्रज्ञा ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। प्रज्ञा ने अभि से वादा लिया है कि वह तनु से शादी कर लेगा।
VIDEO: अजय देवगन ने दी कपिल शर्मा को सलाह.. जानिए क्या!
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जल्द ही प्रज्ञा को यह पता चल जाएगा कि तनु का बच्चा अभि का नहीं, बल्कि किसी और का है। लेकिन इससे पहले की प्रज्ञा अभि को सच्चाई बता पाए, प्रज्ञा का एक्सीडेंट हो जाएगा। अब इस एक्सीडेंट से कहानी में क्या मोड़ आएगा, यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।
फिलहाल, प्रज्ञा के घर से बाहर जाने का तनु- आलिया जश्न मना रहे हैं। आखिर महीनों की उनकी तमन्ना पूरी जो हुई।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











