कुमकुम भाग्य: अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे अभि-प्रज्ञा!
[टेलीविजन] शो कुमकुम भाग्य में अभि- प्रज्ञा जंगल से वापस क्या आए, दोनों का रिश्ता ही पूरी तरह से बदल गया। कभी बात बात पर चिढ़ने वाले, एक दूसरे से हमेशा लड़ने वाले अभि-प्रज्ञा फिलहाल एक दूसरे के सामने भी आना चाहते। और दोनों एक- दूसरे से बच बच कर घर में रहते हैं।
बहरहाल, उनकी इन हरकतों को घरवाले भी नोटिस करते हैं कि दोनों कुछ अजीब हो गए हैं। अभि को समझ नहीं आ रहा है कि वह प्रज्ञा को कैसे जवाब दे और प्रज्ञा को प्रपोज करने वाली बात याद कर शर्म आती है।
लिहाजा, इनकी इस पेशोपेश को खत्म करने के लिए दादी प्लान बनाती है। दादी इन दोनों को साथ बिठातीं हैं और कुछ सवाल करती हैं। बहरहाल, सवाल सुनकर अभि- प्रज्ञा के होश उड़ जाते हैं। दादी और परिवार के लोग दोनों से अब बच्चे के बारे में सोचने को कहते हैं।
इस टीवी शो को क्यों मिल गया ''मनहूस'' का टैग!
दादी जब दोनों को हैरान देखती हैं तो वह उन्हें उलझाने के लिए सवाल करती हैं कि वे अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे? फिर क्या था, अब नाम को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है। जहां प्रज्ञा भारी-भरकम नाम रखना चाहती है, वहीं अभि कूल नाम रखना चाहता है।
LIST: नच बलिए 7 कंटेस्टेंट्स.. धमाकेदार होगा सीजन!
इधर, बुलबुल की मेंहदी चल रही है। और उधर, अभि- प्रज्ञा बच्चे के नाम को लेकर लड़ रहे हैं। बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इनकी बहस खत्म कहां पर आकर होती है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
