कुमकुम भाग्य: दो प्यार करने वाले जंगल में खो गए..
[टेलीविजन] टेलीविजन के फेवरिट शो कुमकुम भाग्य में किडनैपिंग ट्रैक भले ही काफी दिनों से दर्शकों को ऊबा रही है। लेकिन अभि-प्रज्ञा के फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि जंगल में जल्द ही आपके पसंदीदा कपल नजदीक आने वाले हैं।

जी हां, किडनैपर के हाथों से भागकर अभि और प्रज्ञा जंगल में खो गए हैं, जहां दोनों को एक -दूसरे के साथ बिताने के लिए काफी समय मिलता है। कहा जाता है, अच्छे समय में तो सब साथ निभाते हैं, लेकिन जो बुरे समय में आपका साथ देता वह आपका सच्चा साथी है। लिहाजा अभि- प्रज्ञा को धीरे धीरे इस बात का अहसास हो रहा है।
किडनैपरों के चंगुल से भागकर अभि और प्रज्ञा जंगल में काफी परेशान हैं, लेकिन साथ ही परिस्थितियां उन्हें नजदीक लाती हैं। एक सीन में जब प्रज्ञा ठोकर खाकर अभि के ऊपर गिर पड़ती है तो अभि फिर से प्रज्ञा की आंखों में खो जाता है। इसके बाद किडनैपरों की नजरों से बचने के लिए काफी समय तक एक दूसरे पकड़े पत्तों में छिपे होते हैं।
बहरहाल, इसी तरह अभि-प्रज्ञा के बीच कई ऐसी स्थितियां आती हैं, जहां दोनों एक-दूसरे का साथ देते हैं। और दोनों को प्यार का अहसास होता है। जाहिर है दर्शकों के लिए यह शो काफी दिलचस्प होने वाला है।
विशेष नोट- फिल्में और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications