कुमकुम भाग्य: एक महीने से जंगल में भागते अभि-प्रज्ञा की नई परेशानी
[टेलीविजन] सीरियल कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा लगभग पिछले एक महीने से किपनैडिंग मामले से जूझ रहे हैं। कभी जंगल में भागते हैं, कभी नील से हाछापाई होती है, कभी दोनों को घंटों छिपे रहना पड़ता है तो कभी प्यार भरे लम्हे भी होते हैं।

फिलहाल, शो एक दर्दनाक मोड़ पर है। लेकिन यहां हम आपको इस एक महीने के दौरान अभि- प्रज्ञा से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कुमकुम भाग्य में पिछले एक महीने से किडनैपिंग ड्रामा चल रहा है। लिहाजा, इसकी शूटिंग भी काफी दिनों तक चली थी।
अब आप सोचिए, एक महीने तक एक ही ड्रामा, यानि की एक ही मेकअप और एक ही कपड़े। कुल मिलाकर अभि-प्रज्ञा के लिए यह पूरा ड्रामा काफी परेशानी भरा रहा। शूटिंग के वक्त ये सितारे अब एक दूसरे की खिंचाई तक करते हैं। अभि बने शब्बीर ने कहा कि, हमारी स्कीन पूरी तरह से टैन हो चुकी है। हमारे कपड़ों से भी बदबू आती है।
पढ़ें- कुमकुम भाग्य: प्यार का इजहार कर, प्रज्ञा की गोद में अभि तोड़ेगा दम!
शब्बीर कहते हैं कि, रात में शूटिंग होती है तो थोड़ा बेहतर होता है। इससे हम सब कड़ी धूप और धूल से बच जाते हैं। लेकिन दिन के वक्त शूटिंग काफी परेशानी भरी होती है। वहीं, प्रज्ञा यानि की सृति झा कह कहना है कि, 'यह सीन ऐसा है कि हम कपड़े भी नहीं बदल सकते। हमें रोज एक ही कपड़े पहनने होते हैं। अब तो हाल ऐसा है कि, शूट के वक्त लोग हमारे पास आने से कतराते हैं।'
बहरहाल, यह तो हुई अभि-प्रज्ञा के रियल लाइफ परेशानी..लेकिन अब यह देखना है कि क्या प्रज्ञा अभि की जान बचा पाएगी?
विशेष नोट- फिल्म जगत और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications