कुमकुम भाग्य: बुलबुल की संगीत में प्रज्ञा- अभि का रोमांटिक डांस

[टेलीविजन] शो कुमकुम भाग्य में एक बार फिर तमाम गलतफमियों के बाद अभि- प्रज्ञा की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। घर में बुलबुल की संगीत का माहौल है और सभी कामों में लगे हैं। वहीं, इन सबमें में तनु की सच्चाई प्रज्ञा के सामने आ जाती है।

kumkum bhagya

तनु अभि नहीं, बल्कि निखिल के बच्चे की मां बनने वाली है। यह जानकर प्रज्ञा तनु को अभि से दूर रखना चाह रही है। वहीं, वह काफी अपसेट भी है क्योंकि बुलबुल की संगीत में वह प्रेग्नेंसी के बहाने की वजह से अभि के साथ डांस नहीं कर पा रही है।

लेकिन अभि के होते प्रज्ञा को चिंता करने की क्या जरूरत है। लिहाजा, अभि प्रज्ञा को चैलेंज करता है। प्रज्ञा भी उसकी चैलेंज मान जाती है। बहरहाल, इसके बाद दर्शकों को अभि- प्रज्ञा एक रोमांटिक ट्रैक पर डांस करते दिखेंगे।

नच बलिए 7: करिश्मा तन्ना ने कुबूल किया अपना झूठ

इधर अभि- प्रज्ञा की नजदीकियां बढ़ रही है। वहीं, पूरब और बुलबुल को कैसा नजरअंदाज किया जा सकता है। संगीत वाले एपिसोड में हम उन्हें बोल न हल्के हल्के गाने पर डांस करते देंखेगे। वहीं, आलिया यह सब देखकर जलकर रह जाती है।

बहरहाल, शो में अभी बहुत कुछ सुलझना बाकी है। प्रज्ञा को तनु की सच्चाई कैसे पता लगेगी? आलिया यह शादी इतनी आसानी से हो जाने देगी? .. तमाम सवाल हैं, जो आने वाले एपिसोड में हम देंखेगे।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X