कुमकुम भाग्य: अभि नहीं है तनु के बच्चे का पिता!
[टेलीविजन] शो कुमकुम भाग्य में अभि- प्रज्ञा और तनु की के बीच के गलतफहमियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। तनु ने प्रज्ञा को कहा है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है। यह जानकर प्रज्ञा अभि की जिंदगी से दूर जाना चाहती है। लेकिन अभि को जब तनु की बात पता चलती है, वह यह मानने से इंकार करता है।
जी हां, प्रज्ञा का पीछा करते करते अभि के सामने यह बात आ जाती है कि प्रज्ञा क्यों उससे दूर जा रही है। अभि प्रज्ञा को तनु से मिलते देखता है और दोनों की बातें सुनता है। तनु प्रज्ञा से बोलती है वह प्रेग्नेंट है। अभि यह जानकर हैरान रह जाता है।
बता दें, कुछ ही समय पहले प्रज्ञा ने अभि को बताया था कि एक प्रेग्नेंट औरत है और वह किसी भी तरह उस औरत की शादी उसके बच्चे के पिता से कराना चाहती है, जो कि पहले से ही शादीशुदा है। अब अभि समझ जाता है कि प्रज्ञा किसी और कि नहीं, बल्कि तनु की बात कर रही थी।
Really: नच बलिए के सेट पर उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना ने कर ली सगाई
वहीं, जब तनु को आलिया से पता चलता है कि प्रज्ञा अभि से दूर जा रही है तो वह खुश हो जाती है कि अब वह और अभि खुशी खुशी रह पाएंगे। लेकिन अभि तनु की बातों पर हैरान हो जाता है। वह किसी तरह मानने को तैयार नहीं कि तनु का बच्चा उसका है। यहां तक अभि तनु पर हाथ भी उठा देता है।
बहरहाल, अब अभि प्रज्ञा को रोकने के लिए क्या करता है और तनु की सच्चाई किस तरह सामने लाता है यह हमें जल्द ही आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
