कुमकुम भाग्य: क्या आलिया के गलती की कोई सजा है..आप ही बताएं!
[टेलीविजन] 'कुमकुम भाग्य' एक धमाकेदार ड्रामा के बाद पूरब- बुलबुल की शादी में आलिया का पोल खुल जाएगा। जी हां, यह तो हमने आपको कल ही बता दिया था कि आलिया बुलबुल को किडनैप कर खुद ही मंडप पर बैठने वाली है। लेकिन अब हम बताते हैं इससे आगे की कहानी।
दरअसल, आलिया का प्लान कोई और नहीं बल्कि भाई अभि ही फ्लॉप कर देगा। मंडप पर बैठी आलिया के हाथों का ब्रेसलेट देखकर अभि आलिया को पहचान लेगा और उसे एक जोरदार तमाचा मारेगा।
इसके बाद आलिया खुलासा करती है कि उसने बुलबुल की हत्या कर दी है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो आलिया ही जाने। लेकिन प्रज्ञा को आलिया की बात पर विश्वास नहीं है और वह बुलबुल को खोजने निकल पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications











