कुमकुम भाग्य: शराब के नशे में अभि- प्रज्ञा का रोमांस.. कहानी में ट्विस्ट!
[टेलीविजन] टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में काफी समय से तनु और आलिया को लेकर प्रज्ञा की लड़ाई दिखाया जा रहा है। बहरहाल, अाने वाले एपिसोड्स में आपको इससे थोड़ा अलग अभि- प्रज्ञा के रोमांटिक लम्हे देखने को मिलेगा।

आलिया और तनु का पर्दाफाश करने के प्रज्ञा कई प्लान बना चुकी है। लेकिन हर बार दोनों किसी तरह चंगुल से निकल जाते हैं। बता दें, फिलहाल प्रज्ञा का साथ बस दादी और बुलबुल दे रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि प्रज्ञा आलिया को एक सीडी चुराने के आरोप में फंसाने की कोशिश करती है।
ये है मोहब्बतें: तो क्या शो से हो जाएगी इशिता की विदाई?
लेकिन आलिया एक बार फिर बच जाती है। इससे प्रज्ञा काफी दुखी हो जाती है। इस बीच अभि पूरब से मिलने जाता है और वहां शराब पी लेता है। शराब के नशे में जब अभि घर वापस आता है तो प्रज्ञा को वहां देख काफी इमोशनल हो जाता है।
स्वरगिनी: Too Much ड्रामा के साथ शो में होगी एक नयी एंट्री
अभि प्रज्ञा के सामने एक गुड़िया हाथ में लेकर अपना दुख जाहिर करता है कि वह फुग्गी से कितना प्यार करता था। लेकिन उसे प्रज्ञा के बदले रूप से नफरत है। अभि को इस तरह देख प्रज्ञा काफी परेशान हो जाती है। इस बीच अभि प्रज्ञा से किस करने को कहता है और दोनों एक रोमांटिक पल शेयर करते हैं।
बहरहाल, अब यह सीक्वेस सच है या अभि का ख्वाब.. यह तो आपको शो देखकर ही पता चलेगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications