कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा का पीछा नहीं छोड़ेगा अभि, तनु का होगा पर्देफाश!
[टेलीविजन] टीवी शो कुमकुम भाग्य में अब अभि किसी भी तरह सच्चाई का पता लगाना चाहता है। उसे पता चल गया है कि तनु की वजह से प्रज्ञा उससे दूर जा रही है। बता दें, तनु के प्रज्ञा को यह बताया है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है। बहरहाल, प्रज्ञा तो तनु की बात को सच मान चुकी है, लेकिन अभि को यह मंजूर नहीं।
आने वाले एपिसोड में आप देंखेगे कि अभि- प्रज्ञा का पीछा करता है क्योंकि वह सच्चाई जानना चाहता है कि प्रज्ञा अपने प्यार को क्यों झुठला रही है। उसे पूरी यकीन है कि प्रज्ञा उसे प्यार करती है और फिलहाल वह जो कुछ भी कर रही है सब झूठ है।
बता दें, प्रज्ञा ने तनु की बात पर यकीन कर लिया है। लिहाजा, अभि की जिंदगी और दादी के बारे में सोचते हुए प्रज्ञा फैसला लेती है कि वह अभि की जिंदगी से दूर चली जाएगी। वहीं, अभि प्रज्ञा के पीछे पीछे सच्चाई तक पहुंच रहा है। अब तनु सच बोल रही है या झूठ, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
Do You Know: इतने बिजी हैं ये एक्टर..घर जाने का टाइम नहीं, कार में ही सोते हैं
बता दें, प्रज्ञा ने अभि को बताया कि एक प्रेग्नेंट औरत है और वह किसी भी तरह उस औरत की शादी उसके बच्चे के पिता से कराना चाहती है, जो कि पहले से ही शादीशुदा है। लिहाजा, अभि यह जानना चाहता है कि वह प्रेग्नेंट औरत कौन है, जिसकी बात प्रज्ञा कर रही है.. और जल्द ही वह तनु तक पहुंच जाएगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












