कुमकुम भाग्य: झूठ बोल रही है प्रज्ञा, अभि के सामने पर्दाफाश!
[टेलीविजन] शो कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा ने अभि से कह दिया है कि वह उससे प्यार नहीं करती और जिंदगी से दूर जाना चाहती है। बहरहाल, अभि ने एक मिनट के लिए भले ही प्रज्ञा की बातों पर भरोसा कर लिया था। लेकिन उसे प्रज्ञा का झूठ अब समझ आने लगा है। लिहाजा, वह खुद ही प्रज्ञा से सच उगलवाना चाहता है।

जी हां, कई दिनों से अभि- प्रज्ञा के बीच काफी दूरियां आ गई थी और दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी तूफान से गुजार रही थी। बहरहाल, समय के साथ अब लगता है कि तूफान के बाद शांति आने वाला है।
अभि प्रज्ञा को वापस घर ले आया है और वह प्रज्ञा के नजदीक जाने की कोशिश करेगा। प्रज्ञा भी अभि के सामने कुछ नहीं बोल पाएगी। लिहाजा, प्रज्ञा के बदलते बर्ताव को देखकर अभि को भी शक होगा कि प्रज्ञा के झूठ के पीछे कोई तो राज है! अब अभि इसी राज का पर्दाफाश करेगा।
Do You Know: एक्टिंग के लिए इस सितारे ने कभी न्यूजपेपर तक बेची है
बहरहाल, तनु सच बोल रही है या झूठ यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा। लेकिन प्रज्ञा के झूठ का अभि को अहसास हो गया है। अभि प्रज्ञा से कहता भी है कि उसे पता है प्रज्ञा नाटक कर रही है और वह उसके गेम को अच्छी तरह से समझ गया है। वहीं, प्रज्ञा गुस्से में रहने का नाटक करती है।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अभि कब तक सच्चाई तक पहुंच पाता है। ....
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications