कुमकुम भाग्य: प्यार का इजहार कर, प्रज्ञा की गोद में अभि तोड़ेगा दम!
[टेलीविजन] टेलीविजन शो 'कुमकुम भाग्य' फिलहाल काफी दर्दनाक मोड़ पर है। अभि मरने की हालत में है और प्रज्ञा उसकी जान बचाने का हर प्रयास कर रही है। वह अभि की जान बचाने की काफी कोशिश कर रही है, लेकिन प्रज्ञा के पास अभि के गोली का कोई इलाज नहीं।

गोली लगी होने की वजह से अभि तड़प रहा है और धीरे धीरे उसके शरीर से खून बह रहा है। गोली शरीर के अंदर होने की वजह से अभि के पास ज्यादा समय नहीं है। क्योंकि वहां कोई अभि का इलाज करने के लिए भी नहीं है। प्रज्ञा बार बार अभि को होश में लाने का प्रयास करती है। लेकिन अभि अब हिम्मत हारने लगा है।
पढ़ें- वापस आने वाली हैं टेलीविजन की यह सुपरहिट एक्ट्रेस
अभि प्रज्ञा से दादी का ख्याल रखने और उन्हें हमेशा प्यार से रखने की कसम लेता है। वह प्रज्ञा को बताता है कि उसे दादी से कितना प्यार है। वहीं, प्रज्ञा बेबस अभि की बात सुनती रहती है और उसके आंखों से आंसू बहते रहते हैं।
लेकिन अब आप अभि को प्रज्ञा के प्रति अपने प्यार का इजहार करते देखेंगे। वह प्रज्ञा को बताता है कि उसने कभी यह कहने की हिम्मत नहीं की, लेकिन वह उससे बहुत प्यार करता है। इतना ही नहीं, अभि प्रज्ञा को यह भी बताता है कि उसे हमेशा से आभास था कि उसकी बहन आलिया उसे प्रज्ञा से दूर करना चाहती है। यह सब सुनकर प्रज्ञा हैरान है।
पढ़ें- Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'दिया और बाती हम' नंबर 3 पर..जानिए किसने दी चुनौती..
वहीं, आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि प्रज्ञा से वादा लेता है कि मरने के बाद उसके एक्जिट भी बिल्कुल रॉकस्टार जैसी होगी। वहीं, प्रज्ञा अभि को मरते देख बेहाल है। बहरहाल, अब देखना है कि क्या प्रज्ञा सावित्री की तरह अपने पति को मौत के मुंह से वापस ला पाएगी..या अभि हमेशा हमेशा के लिए प्रज्ञा को अकेला छोड़ चला जाएगा।
विशेष नोट- फिल्म जगत और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications