कुमकुम भाग्य: बदला- तकरार के बीच चलेगा इनका फिल्मी रोमांस!
[टेलीविजन] टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा का बदला रूप अब घर में सबको परेशान कर रहा है। वहीं, प्रज्ञा ने सबसे बदला लेने की ठान ली है। तनु हो या आलिया.. सीधी सादी प्रज्ञा अब किसी को नहीं छोड़ेगी। यहां तक की प्रज्ञा के बदला लेने का सिलसिला शुरू भी कर दिया है।

प्रज्ञा के घर के सभी नौकरों को दो महीने की छुट्टी दे दी है और घर का सारा काम आलिया और तनु कर रही हैं। वहीं, प्रज्ञा इस बार अभि के ताई जी को भी नहीं छोड़ने वाली और वह उनसे झाडू- पोछा सब करवा रही है।
Do You Know: 'रिपोर्ट्स' की यह एक्ट्रेस की Baby H एल्बम में मचा चुकी हैं धमाल
अभि जो प्रज्ञा के आने के बाद घर छोड़कर चला गया था, अब फिर से वापस आ गया है। प्रज्ञा के बदले रूप से अभि को नफरत जरूर हो रही है, लेकिन वह अभी भी प्रज्ञा से बेइंतहा प्यार करता है।
Do You Know: एक्टिंग के लिए इस सितारे ने कभी न्यूजपेपर तक बेची है
इधर अभि प्रज्ञा से फिर नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता है, उधर तनु अभि- प्रज्ञा को इस तरह देखकर फिर जलने लगती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह अभि प्रज्ञा के साथ एक बेड पर आने की कोशिश करता है और तनु बस जलकर रह जाती है।
अब प्रज्ञा का यह ड्रामा कब तक चलने वाला है, यह तो समय ही बताएगा..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications