कुमकुम भाग्य: शाहरूख खान, अनिल कपूर के बाद अब आशिकी-2!
[टेलीविजन] कुमकुम भाग्य देखने वाले दर्शकों के मन में एक न एक बार यह ख्याल जरूर आता होगा.. कि भगवान किसी को आलिया जैसी बहन न दे। जी हां, एक ऐसी बहन जो खुद के भाई के खिलाफ ही साजिश पर साजिश रचती आई है। एक बार फिर आलिया कुछ ऐसा ही करने जा रही है।

इस बार आलिया, राज के साथ मिलकर अभि के रॉकस्टार इमेज को बर्बाद करने की प्लानिंग कर रही है। कल ही हमने आपको बताया कि अभि- प्रज्ञा के बीच एक रोमांटिक ट्रेलर चलने वाला है, जहां वे दोनों शाहरूख खान और अनिल कपूर के गानों पर रोमांस करते नजर आएंगे।
Do You Know: इस खूबसूरत सुपरहिट Tv एक्ट्रेस की क्या थी पहली कमाई!
वहीं, अब बता दें कि सीरियल में जल्द ही आशिकी-2 के सीन का ट्रैक चलने वाला है। अभि- दि रॉकस्टार एक शो में परफॉर्म करता रहेगा, जब भीड़ में से कुछ पब्लिक उस पर हमला करेगें, सामान फेकेंगे, गालियां देंगे। बता दें, इन लोगों को आलिया ने पैसे दिए होते हैं।
ऐसे अभि की जान बचाने के लिए उसकी पत्नी प्रज्ञा सामने आती है। और अभि को भीड़ से बचाकर वापस लाती है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications