TRP TOP: द कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए बुरी खबर, कुमकुम भाग्य ने तोड़ा रिकॅार्ड
Recommended Video
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। हर बार की तरफ इस बार भी टीआरपी पर पहले पायदान को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। इस वीक टीआरपी पर काफी फेरबदल हुआ है। नंबर 1 की जगह पर कुमकुम भाग्य ने एंट्री ली है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अभि और प्रज्ञा की लव स्टोरी लीप के बाद भी फैंस को भा रही है। तभी तो बैक टू बैक ये शो नंबर 1 की पोजिशन पाने में कामयाब हो रहा है।
इतना ही नहीं नागिन 3 भी इस बार खुद को टॅाप 3 शो के अंदर लाने में कामयाब हुआ है। इस वीक टीआरपी पर नागिन 3 का जलवा बरकरार है। ये शो इस वीक नंबर 2 पर जमकर बैठा हुआ है। लंबे समय बाद कुंडली भाग्य भी खुद को बचाए रखने में कामयाब हुआ है। इस वीक ये शो नंबर 3 पर है।

अब बारी आती है नंबर 4 की । जहां पर पिछले वीक सिकंदर और कुल्फी के मिलाप ने शो को नंबर 3 पर पहुंचाया था, वहीं इस वीक नंबर 5 पर पहुंच गया है। ड्रामा की बात की जाए तो सबसे अधिक ड्रामा और ट्विस्ट की बारिश कसौटी जिंदगी की 2 पर होती दिखाई दे रही है। इस वीक ये शो नंबर 4 की जगह पर आ गया है।
सबसे तगड़ा झटका अगर किसी को लगा है तो वह और कोई नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो को हुआ है। इस बार टॅाप 5 शो से सीधा बाहर पहुंच गया है।। चलिए बिना इंतजार किए आपको इस वीक के टॅाप 10 शो की लिस्ट दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications