TRP TOP: कुंडली भाग्य ने की जबरदस्त एंट्री, नागिन 3 को लगा जोरदार झटका, पूरी रिपोर्ट !
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। हर बार की तरफ इस बार भी टीआरपी पर पहले पायदान को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। इस वीक टीआरपी पर काफी फेरबदल हुआ है। नंबर 1 की जगह पर कुमकुम भाग्य ने एंट्री ली है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अभि और प्रज्ञा की लव स्टोरी लीप के बाद भी फैंस को भा रही है। तभी तो बैक टू बैक ये शो नंबर 1 की पोजिशन पाने में कामयाब हो रहा है।
इतना ही नहीं कुमकुम भाग्य के साथ कुंडली भाग्य ने नंबर 2 की खास जगह ली है। दूसरी तरफ कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के अंत का ट्विस्ट भी शो को कामयाब करता जा रहा है। इस वीक ये शो नंबर 3 पर आ गया है। इस वीक अगर सबसे ज्यादा घाटा किसी शो को हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि नागिन 3 है।

नागिन 3 पिछले वीक जहां टॅाप 3 शो के अंदर बना हुआ था। वहीं इस वीक ये शो नीचे की तरफ अपने कदम बढ़ा कर आ गया है। इस वीक नागिन 3 सीधा नंबर 5 पर पहुंच गया है।अब बारी आती है नंबर 4 की । जहां पर पिछले वीक सिकंदर और कुल्फी के मिलाप ने शो को नंबर 3 पर पहुंचाया था, वहीं इस वीक नंबर 5 पर पहुंच गया है।
सबसे तगड़ा झटका अगर किसी को लगा है तो वह और कोई नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो को हुआ है। इस बार टॅाप 5 शो से सीधा बाहर पहुंच गया है।। चलिए बिना इंतजार किए आपको इस वीक के टॅाप 10 शो की लिस्ट दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications