जान ने कहा पिता ने कोई संपर्क नहीं रखा, भड़के कुमार सानू- अपने नाम से मेरा नाम हटा ले वो
बिग बॅास 14 से बाहर निकलने के बाद भी जान कुमार सानू को कंट्रोवर्सी ने घेर कर रखा है। जी हां, घर के भीतर जहां निक्की तंबोली से अपने रिश्ते को लेकर जान पर कई आरोप लगाए गए। वहीं घर के बाहर जान कुमार सानू और उनके पिता कुमार सानू के बीच टकराव हो रहा है।
जान कुमार सानू ने घर से बाहर आने के बाद पिता कुमार सानू के वीडियो पर अपना तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ये कहा था कि उनके पिता को उनकी मां परवरिश पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में जब कुमार सानू के सामने ये बात आई तो उन्होंने दुखी होकर इस पर अपना दर्द जाहिर किया है।

ये बताया है कि कैसे उन्होंने अपने बेटे को हर मुमकिन चीज निजी और करियर के लिहाज से देने की कोशिश की है। लेकिन इस बार कुमार सानू ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनके बेटे नाम से कुमार सानू हटा देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











