बेटी कुल्फी से मिले सिकंदर, पंजाबी फ़िल्म 'शदा' देख कर मनाएंगे अपने बेटी से मिलने का जश्न!
कुल्फी और सिकंदर की जोड़ी टीवी जगत में एक पसंदीदा बाप-बेटी की जोड़ी है जो पुरे देश में हिट है। दोनों की इस इमोशनल कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। लंबे समय से दर्शक ये देखना चाह रहे थे कि आखिर कब होगा कुल्फी और सिकंदर का मिलन। वो अब होने जा रहा है।सिकंदर और कुल्फी के सामने सच्चाई के सभी पत्ते खुल गए है और सिकंदर को पता लगा गया है कि कुल्फी ही उस की बेटी है।
अब इतनी बड़ी खुशी का जश्न भी तो बनता है! इस शो की कहानी पंजाब से जुड़ी हुई है।बाप-बेटी की यह प्रसिद्ध जोड़ी फ़िल्म 'शदा' देखते हुए एक दूसरे के साथ कुछ क़्वालिटी वक़्त बिताएगी।

बक़ौल सिकंदर,"हम शदा फिल्म देखने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं। फ़िल्म ने अपने मनोरंजक कंटेंट के साथ पंजाब में हलचल पैदा कर दी है। फिल्म को हर जगह दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हमारे शो कुल्फी कुमार बाजेवाला को भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।
हर रोज़ एक साथ शूटिंग करने के अलावा, हम सभी के लिए फ़िल्म को एक साथ देखना अद्भुत अनुभव होगा।।कुल्फी और सिकंदर के मिलन के साथ कहानी में कौन से रोचक मोड़ जल्द आने वाला है। वैसे फैंस के लिए बाप और बेटी का ये मिलन देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications