कुल्फी कुमार बाजेवाला: सिकंदर बन गया डायन, डरावना Video देखकर फैंस ने दिया रिएक्शन
कुल्फी कुमार बाजेवाला का नया प्रोमो देखकर आप चौंक जायेंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त इसी शो की चर्चा चल रही है। जहां पर सिकंदर को दावंश बनता देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। कई लोगों को मानना है कि कहीं ये अप्रैल फूल वाला मामला तो नहीं है।
हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि कुल्फी और अमायरा के सामने सिकंदर खड़ा हुआ है। तभी पीछे से नजर टीवी शो के डायन के बेटे अंश, जो कि खुद एक दावंश हैं वो आकर सिकंदर पर हमला कर देता है। जिसके बाद सिकंदर भी डायन बन जाते हैं।

डायन तरह घर की दीवार पर उल्टे पैर चढ़ने लगते हैं। कुल्फी और अमायरा अपने पिता सिकंदर को इस तरह देखकर हैरान हो जाती हैं। कुल्फी और अमायरा की तरह फैंस भी इस सोच में डूब गए हैं कि इस अच्छे भले टीवी शो में डायन और भूत का लिंक डालने की क्या जरूरत थी। नीचे देखिए VIDEO और फैंस के मजेदार रिएक्शन


Click it and Unblock the Notifications