8 साल की उम्र में टीचर ने किया कुल्फी कुमार बाजेवाला की एक्ट्रेस के साथ गंदा काम, बोला- मैं तुम्हारा पिता...

Anjali Anand Shocking Revealation: एक्ट्रेस अंजली आनंद आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज में ही नहीं बल्कि अंजली आनंद को कई सारे टीवी शोज में भी देखा जा चुका है। उनकी एक्टिंग भी बहुत ही लाजवाब है और अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में रहती हैं।
लेकिन अंजली आनंद ने कुछ समय पहले एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने बताया कि सिर्फ 8 साल की उम्र में उन्होंने यौन शोषण का दर्द झेला है। Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद उनके डांस टीचर ने उनकी जिंदगी को कंट्रोल करना शुरू कर दिया था।
अंजली आनंद ने यह भी बताया कि "शख्स ने उनको किस भी किया था। अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि मैं क्या करूं। मैं तब सिर्फ 8 साल की थी और मेरे पिता का निधन हो गया था। तो उसने मुझे कहा कि मैं तुम्हारा बाप हूं और मैंने उसकी बात मान भी ली थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे और कुछ भी पता ही नहीं था।"
अंजली आनंद ने आगे बात करते हुए कहा कि "धीरे-धीरे चीजें शुरू होने लगी। उसने मुझे होठों पर किस किया था और कहा था कि पिता यहीं पर करते हैं।" अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया था कि वह शख्स उनके मैसेज को भी ट्रैक किया करता था कि वह किससे बात कर रही हैं।
अंजली आनंद ने बताया था कि "वह मुझे अपने बाल भी नहीं खोलने देता था। मुझे लड़कियों के कपड़े नहीं पहनने दिया करता था। वह मुझे अपनी पुरानी टीशर्ट पहनने के लिए कहता था जिससे कि मैं किसी और को अच्छी ना लगूं। मेरी बहन की शादी हुई थी और उसमें मेरे पिता के दोस्त का बेटा आया था तो उसे मुझ पर क्रश हो गया था। उसने मुझसे बात की थी और तब मैंने सोचा कि यह नॉर्मल चीज है।"
डांस टीचर को लेकर अंजली आनंद ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं पूरी तरीके से फंस गई थी। वह मेरी खरीदी हुई चीजों का बिल अपने पास में रखा करता था। उसको सब पता रहता था कि मैं क्या और किसको मैसेज कर रही हूं। उसने मुझे एक लड़की से बात करते हुए भी पकड़ लिया था। वह मेरे ऑफिस के बाहर मेरा इंतजार किया करता था जिससे कि मुझे पिक कर सके।"
अंजली आनंद आगे बताती है कि "सब मुझसे पूछा करते थे कि यह हमेशा यहां पर क्यों रहता है? लेकिन किसी ने भी यह जानने की कोशिश नहीं की थी।" अंजली आनंद बताती है कि 6 सालों तक इस डांस टीचर ने उनकी जिंदगी पर पूरी तरीके से काबू किया हुआ था। हालांकि जब वह 14 साल की थी तो उनके बॉयफ्रेंड ने उनको इस सिचुएशन से निकालने में मदद की थी।
अगर हम अंजली आनंद के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2017 में वेब सीरीज 'उंटैग' से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाद में सबसे ज्यादा पापुलैरिटी उनको टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' से मिली थी। साथ ही अंजली आनंद 'ढाई किलो प्रेम' शो में भी नजर आ चुकी है। अंजली आनंद ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म से साल 2023 में बॉलीवुड डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications






