'कुछ तो लोग कहेंगे' में होगी डॉक्टर आशुतोष की मौत

Kuch Toh Log Kahenge
सोनी का चर्चित शो 'कुछ तो लोग कहेंगे' इन दिनों खासा पसंद किया जा रहा है जिसके चलते इसकी टीआरपी भी काफी अच्छी है। लेकिन इस शो में एक बहुत बड़ा टि्वस्ट आने वाला है और वो टि्वस्ट यह है कि शो के अहम किरदार डॉक्टर आशुतोष यानी मोहनीश बहल की शो में मौत।

जी हां, आशुतोष यानी मोहनिश बहल कार में बैठे हुए होंगे और उन्हें फोन पर खबर मिलती है कि डॉ, निधि की सगाई तय हो गयी है वो भी रोहन के साथ। जिसको सुनते ही गाड़ी का बैलेंस बिगड़ जायेगा और डॉक्टर आशुतोष की गाड़ी का एक्सीडेंट हो जायेगा जिसमें डॉक्टर आशुतोष की मौत हो जायेगी।

दरअसल अपनी असल जिंदगी में मोहनिश बहल इन दिनों अपने पीठ दर्द की वजह से काफी परेशान है, जिसके कारण वो 12-14 घंटे काम नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्होंने शो को गुड बॉय बोल दिया है।

जहां मोहनिश बहल के शो छोड़ने से शो में उनके डेथ सिक्वेंस को फिल्माया गया हैं वहीं खबर यह भी है कि मोहनिश की जगह अब शो में कसौटी जिंदगी के... अनुराग बसु या फिर 'कुसुम' के अभय ले सकते हैं, वैसे लिस्ट में अपूर्व अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है।

वैसे महोनिश बहल जहां स्वास्थ्य का हवाला दे रहा है वहीं अंदर की खबर की रखने वालों का कहना है कि सेट पर महोनिश के नखरे लगातार बढ़ते जा रहे थे औऱ उन्होंने शो की लीड अभिनेत्री कृतिका कामरा के साथ रोमांटिक सीन करने से भी मना कर दिया था। जिसके कारण निर्माता-निर्देशकों ने मोहनिश बहल को शो से बाहर कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X