खत्म होगा 'कुछ तो लोग कहेंगे' धारावाहिक
'कुछ तो लोग कहेंगे' की प्रमुख अभिनेत्री कृतिका कामरा ने पुष्टि की है कि यह शो जल्द ही बंद हो जाएगा, जो उन सबके लिए बहुत दुख की बात है। 24 वर्षीया कृतिका ने गुरुवार को यहां कहा, "ऐसा लगता ही नहीं है कि इतना समय बीत गया। जब भी कोई धारावाहिक खत्म होता है दुख होता है लेकिन यही जिंदगी है।"
कृतिका ने कहा कि वह धारावाहिक के कलाकारों और टीम के सदस्यों को याद करेंगी। उन्होंने कहा, "इस धारावाहिक के साथ शुरू से बहुत से लोग जुड़े हुए थे जिनमें आपस में बहुत लगाव था।"

'कुछ तो लोग कहेंगे' की कहानी पाकिस्तानी धारावहिक 'धूप किनारे' से काफी मिलती-जुलती है और इसका आखिरी एपिसोड 28 मार्च को प्रसारित होगा। यह धारावाहिक 2011 में तीन अक्टूबर से शुरू हुआ था, जिसमें मोहनीश बहल डॉ. आशुतोष माथुर की भूमिका में थे जिनकी जगह बाद में शरद केलकर आ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











