OMG..रिक्शा ड्राइवर की बेटी हैं ये नन्ही सुपरस्टार..हैरान हो जायेंगे..
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देव और सोनाक्षी की बेटी का किरदार निभाने वाली सुहाना के असली जिंदगी का ये राज आपको चौंका देगा।
बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा। पर्दे के पीछे की कहानी कई बार टीवी शो और फिल्मों से दिलचस्प और संघर्ष से भरी हुई होती है। ठीक इसी तरह आलिया शाह की भी जिंदगी है।
आलिया को आप टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देव और सोनाक्षी की बेटी सुहाना के किरदार में देखते हैं। लेकिन असल जिंदगी में उनके यहां तक पहुंचने का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

आलिया के पिता शाफी शाह एक फल विक्रेता हैं। इसके साथ वह रिक्शा ड्राइवर भी हैं। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के सपने को पूरा करते हुए आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है।
एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में शाफी शाह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं कभी आॅटो तो कभी फल बेचकर अपना घर चलाता हूं।
आलिया के एक्टिंग के बारे में मुझे तब पता चला जब वह तीन साल की उम्र में टीवी देखकर एक्ट्रिंग किया करती थी। मैंने फिर उसे एक्टिंग के क्षेत्र में लाने का फैसला किया।
कई सालों के स्ट्रगल और आॅडिशन के बाद आलिया को कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में काम करने का मौका मिला। आज उसे टीवी पर देखकर बहुत खुशी मिलती है।
गौरतलब है कि टीवी हमेशा से ही चाइल्ड एक्टरों के लिए लकी रहा है। ऐसे कई चाइल्ड एक्टर हैं जो कि एक शो से सुपरस्टार बन गए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि अब वो सुपरस्टार कैसे दिखते हैं। आप ये देखकर हैरान हो जायेंगे...


Click it and Unblock the Notifications
