कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 Video: देव और सोनाक्षी के प्यार में दरार, एरिका- शाहीर शेख की वापसी

शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करने के लिए तैयार है, इसकी खबर कुछ दिन पहले मिल गई । अब दोनों के शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3 की पहली झलक सामने आ गई है। इस शो में शाहीर शेख और एरिका के साथ सुप्रिया पिलगांवकर भी अपने मां की भूमिका में वापसी कर रही हैं।

फैंस के लिए इस माहौल में एंटरनेटमेंट के लिए इससे बेहतर क्या होगा कि एक बार फिर से चैनल देव और सोनाक्षी के किरदारों को नई कहानी के साथ लेकर आ रहा है। जो वीडियो शेयर हुआ है उसके अनुसार देव और सोनाक्षी के बीच रिश्ते में रोमांस की कमी दिखाई दे रही है। जहां सोनाक्षी ये शिकायत करते हुए दिख रही है कि अब उनके रिश्ते में वो पहले जैसी बात नहीं रही है। आपको बता दें कि ये साल 2016 का सबसे अधिक देखा जाने वाला टीवी शो रहा है।

Shaheer sheikh, Erica Fernandes

इस बार जब शो लौटा है तो देव और सोनाक्षी के बीच तकरार दिखाई दे रही है। तीसरे सीजन में देव और सोनाक्षी के साथ उनकी बेटी भी होगी। ज्ञात हो कि दूसरा सीजन जहां खत्म हुआ था वहीं से तीसरे सीजन की शुरुआत की गई है। इसे टीवी पर जल्द टेलीकास्ट किया जाएगा। हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए एरिका ने कहा है कि वह सीजन 3 के लिए बेहद उत्साहित हैं।

बता दें कि एरिका को टीवी की दुनिया में लोकप्रियता इसी शो से मिली है। शाहीर शेख भी फिर से देव की भूमिका में लोगों के दिल में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। शाहीर शेख ने हाल ही में शादी की है। उनके जल्द पिता बनने की खबर भी सामने आ रही है। चलिए आपको इसका प्रोमो दिखाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X