#Superhit: अब शाहरूख हैं...काजोल हैं...रोमांस है तो शक की गुंजाइश है क्या?
टीवी सीरियल में फिल्म का ट्रैक हमेशा ही सुपरहिट होता है और अब सोनी टीवी का फेवरिट सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, कुछ कुछ होता है में तब्दील होने जा रहा है। वो भी बारिश में देव सोना के रोमांस के साथ।
टीवी का सबसे आज़माया नुस्खा है फिल्मों का ट्रैक लेकर आना और सोनी टीवी का सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी अब यही करने जा रहा है। क्योंकि देव और सोनाक्षी बनने जा रहे हैं शाहरूख - काजोल और पूरा सीरियल बन जाएगा कुछ कुछ होता है का समर कैंप वाला पार्ट।
सीरियल में सब कुछ वैसा ही होगा। देव सोनाक्षी की एक बेटी जो समर कैंप में जाएगी, एक बास्केटबॉल का गेम जहां लड़कियां लड़के झगड़ेंगे, ज़ोर की बारिश और देव - सोनाक्षी का राहुल - अंजली स्टाइल रोमांस।

टीवी पर रोमांस नई जेनरेशन की सबसे बेहतरीन पेशकश है। और ये नए टीवी के सितारे इतनी परपेक्शन के साथ ये कहानियां पेश करते हैं कि आप को इनसे प्यार हो जाएगा।
देव और सोना की जुदाई से लेकर शिवाय और अनिका की शरारत तक दर्शकों को सब रास आती है। हिंदी टीवी अब बड़ा हो रहा है और इसी के साथ बड़े हो रहे हैं हिंदी टीवी के हमारे स्टार्स। और इतना ही नहीं इनका ये रोमांस अब सीधा शाहरूख - काजोल और अक्षय - रवीना की केमिस्ट्री पर भारी पड़ जाता है।
देखिए टीवी का बेस्ट रेन रोमांस -


Click it and Unblock the Notifications