Exclusive stories- राज ने लिया अनुपम का इंटरव्यू....कुछ भी हो सकता है!
अनुपम खेर जी अपने नये टीवी शो कुछ भी हो सकता को लेकर 6 जुलाई से कलर्स चैनल पर नज़र आने वाले हैं। इस शो को लेकर अनुपम खेर बेहद उत्साहित हैं और उनसे भी ज्यादा उत्साहित हैं हमारे बॉलीवुड के फैन्स जो कि अपने पसंदीदा सितारों को छोटे परदे पर अनुपम खेर के साथ कुछ अनकही बातों को शेयर करते देखना चाहते हैं। हाल ही में कुछ भी हो सकता है के ईवेंट के दौरान अनुपम खेर ने मीडिया से बातचीत की और साथ ही कई सारी बातें मीडिया के साथ शेयर कीं। इस मौके पर कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने अनुपम खेर का ही इंटरव्यू लेना शुरु कर दिया।
राज नायक ने अनुपम खेर से कई सारे सवाल पूछे। वो चाहते थे कि जिस तरह से अनुपम खेर ने अपने शो के दौरान सेलिब्रिटीज से सवाल पूछे हैं तो कुछ सवाल वो भी अनुपम खेर से पूछें। अनुपम भी काफी उत्साहित हुए ये जानकर कि राज उनका इंटरव्यू लेना चाहते हैं। राज नायक ने अनुपम से कई सारे सवाल किये। उनकी निजी जिदंगी से लेकर उनके करियर और पॉलिटिक्स में उनके इंटरेस्ट को लेकर। राज नायक ने सबसे अनुपम से पूछा कि उनके घर में सबसे ज्यादा पैंट्स किसके पास हैं। इसपर अनुपम खेर हंस पड़े और उन्होंने कहा कि किरण खेर के पास
राज नायक ने बड़ी ही खूबसूरती से अनुपम जी से कई ऐसे सवाल पूछ लिये जिन्हें शायद मीडिया भी ना पूछ पाती। तो आइये देखते हैं राज नायक ने क्या क्या सवाल पूछे और अनुपम खेर ने किस चतुराई से जवाब दिये इन सवालों के-


Click it and Unblock the Notifications