..................... Kucch Bhi Ho Sakta Hai- Shahrukh's emotions made Anupam sad - Hindi Filmibeat

कुछ भी हो सकता है- शाहरुख की आंखें देख हिल गये अनुपम खेर

Shahrukh's emotions made Anupam sad
अनुपम खेर के कलर्स चैनल पर 6 जुलाई से शुरु होने जा रहे शो 'कुछ भी हो सकता है' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस शो के पहले सीजन में शाहरुख खान, महेश भट्ट, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर आदि बड़े सितारे नज़र आएंगे। अनुपम खेर इन सभी सितारों से सवाल तो करेंगे लेकिन ये सवाल ना ही उनके जीवन से जुड़े किसी विवाद पर आधारित होंगे और ना ही इन सितारों को किसी भी पल असहज महसूस होने देंगे। ये वो सवाल होंगे जिनके जवाब इन सितारों के सच्चे फैंस जानना चाहते हैं। ये सवाल वो होंगे जिनका जवाब देते समय सितारे आम इंसान बन जाएगे।

इस शो के लॉंच के दौरान अनुपम खेर ने शो की कुछ झलकियां दिखाईं और साथ ही मीडिया के सामने शो से जुड़ी कई सारी खूबसूरत यादों को भी बांटा। अनुपम ने कहा कि ये शो बहुत ही बेहतरीन और अलग है। ईवेंट के दौरान अनुपम खेर ने अपने एक बहुत ही बेहतरीन अनुभव को बांटते हुए कहा "जब शाहरुख खान ने मुझे बताया कि वो कार पार्किंग में बैठकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि उनकी मां को कुछ ना हो और वो इस डर से अपनी मां से मिलने नहीं जा रहे थे कि किसी ने उन्हें कहा था कि जब तक वो प्रार्थना करेंगे ईश्वर उनकी सुनेगा और उनकी मां को कुछ नहीं होगा। तो मैं हैरान ही रह गया था।

"मैं उनकी आंखों में उनके भावों को देख सकता था। किसी भी शो में आप इस तरह के भाव नहीं पाएंगे। मैंने इस शो में बिल्कुल रियल रहने की कोशिश की है। कुछ भी हो सकता है शो मेरे लिए एक लाइफटाइम अचीवमेंट जैसा है। इस शो के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। शो में आने वाले लोगों के लिए भी ये शो एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा। शो पर आने के बाद उनकी जिंदगी भी बदल सी जाएगी। वो शो में आने से पहले जो थे शो खत्म होने के बाद वैसे नहीं रहेंगे। शो के दौरान ही उनके अंदर भी बहुत से बदलाव होते रहेंगे।"

इतना सुनने के बाद उम्मीद है कि आप भी कुछ भी हो सकता है शो को देखने को बेताब हो चुके हैं। तो कुछ दिन का और इंतजार और आपके सामने टीवी स्कीन पर होंगे आपके पसंदीदा सितारे और क्या पता वो आपके दिल में रखे सवालों के ही जवााब दे दें.. क्योंकि यहां तो कुछ भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X