जिम जाने से इस एक्ट्रेस का बढ़ने लगा था वजन, बोलीं- जैसे ही बंद किया वैसे ही....

Krystle Dsouza On Weight Gaining: क्रिस्टल डिसूजा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस भी है। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चा में आती रहती हैं और बीच में उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसी को लेकर एक वीडियो एक्ट्रेस का वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा एक बार भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंची थी। जहां पर उन्होंने खुलासा किया था कि वह जिम जाने लगी तो उनका वजन बढ़ने लग गया था। एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि 'मैं जिम जाने के बाद मोटी हो गई थी'। इस बात को सुनने के बाद में भारती सिंह भी काफी हैरान हो गई थी।
क्रिस्टल डिसूजा ने कहा कि "हां मेरे साथ थोड़ा उल्टा हो गया। मुझे समझ में नहीं आया कि यह मेरे साथ में ऐसा क्यों हुआ। लेकिन जैसे ही मैंने जिम जाना बंद किया तो मैं फिर से पतली होने लग गई थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे भूख ज्यादा लगती थी जब मैं जिम जाती थी तो। लेकिन अब मुझे भूख ही नहीं लगती है।"
अब क्रिस्टल डिसूजा कि इस वीडियो पर लोग लगातार अब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि जिम जाओ और कम खाओ तो मोटी नहीं होगी। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मसल्स गेनिंग हो रही थी आपकी। काफी लोगों का कहना है कि जिम जाने से इनके मसल डेवलप हो रहे थे और इसीलिए वजन बढ़ रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











