ब्रेकअप के तुरंत बाद क्रिस्टल डिसूजा को मिला नया राजकुमार, दुबई के इस रईस संग विदेश में बसाएंगी घर!
Krystle D'Souza Dating Businessman AP: क्रिस्टल डीसूजा टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुके हैं और आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से वह अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। खबरों के अनुसार वह दुबई के बिजनेसमैन AP को डेट कर रही है और दोनों साथ में काफी खुश है। खबरों के अनुसार दोनों जल्दी ही अपने रिश्ते को कंफर्म कर सकते हैं।

बॉयफ्रेंड से मिलने दुबई जाती हैं एक्ट्रेस
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो क्रिस्टल और AP बीते कुछ महीनो से रिलेशनशिप में है। दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड बन चुका है और इतनी जल्दी दोनों अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं करना चाहते हैं। दोनों अभी एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड AP के लिए अभिनेत्री कई बार दुबई भी जाती हैं और अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश है।
कुछ खबरों की माने तो क्रिस्टल और AP अभी के वक्त में चीजों को प्राइवेट रखना चाहते हैं। लेकिन उनका यह रिश्ता वक्त के साथ में काफी ज्यादा मजबूत हो रहा है। हालांकि बताते चलें कि इससे पहले क्रिस्टल के गुलाम गौस दीवानी के साथ रिश्ते की चर्चा हो रही थी। लेकिन बाद में खबर आएगी दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसी बीच क्रिस्टल के बिजनेसमैन AP के साथ में रिश्ते की खबर आने लग गई।
AP संग वायरल हुआ क्रिस्टल का वीडियो
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि कुछ वक्त पहले क्रिस्टल का दुबई के बिजनेसमैन AP के साथ में एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में क्रिस्टल AP की बाहों में नजर आ रही थी और इस दौरान AP उनके गाल पर किस करते हुए भी दिखाई दिए। तभी से दोनों की रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी।
कौन हैं क्रिस्टल के बॉयफ्रेंड AP?
AP दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन माने जाते हैं और उनका लग्जरी गाड़ियों का बिजनेस भी बताया जाता है। वह दुनिया की सबसे महंगी कारों को बेचते हैं और उसको किराए पर भी देते हैं। वह एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं और अब देखने वाली बात यह होगी कि क्रिस्टल कब दुबई की बहू बनेगी।


Click it and Unblock the Notifications