Naagin 4 से हिना खान हुईं बाहर, ये खूबसूरत एक्ट्रेस प्ले करेंगी लीड रोल, तस्वीरें वायरल

By Prachi Dixit

टीआरपी में हमेशा से टॅाप पर रहने वाले टीवी शो नागिन 4 को लेकर खबरों का सिलसिला शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबर आ रही थी कि सुरभि ज्योति नहीं बल्कि इस बार हिना खान एकता कपूर की पसंद हैं। वह नागिन में लीड भूमिका निभाते हुए नजर आ सकती हैं।

इस बीच हाल ही में नागिन 4 की लीड एक्ट्रेसेस को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं। हिना खान को एकतरफा करते हुए इस शो से अब क्रिस्टल डिसूजा का नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। मिली जानकारी अनुसार नागिन 4 की फीमेल लीड के लिए क्रिस्टल डिसूजा को अप्रोच किया गया है।

hina khan

क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में एकता कपूर साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर भी की। ऐसा माना जा रहा है कि एकता कपूर ने क्रिस्टल को शो के लिए फाइनल कर दिया है। हालांकि अभी तक एकता या फिर क्रिस्टल की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

कुछ दिन पहले जब हिना से नागिन 4 में लीड किरदार से जुड़ा सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस टाल दिया। रही बात क्रिस्टल की तो वह इन दिनों अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। क्रिस्टल को आप 'एक हजारों में मेरी बहना' और 'बेलन वाली बहू' टीवी शो में देख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X