..................... Krystle dsouza gets stranded in Mumbai rains Karan Patel comes to her rescue - Hindi Filmibeat

मुंबई की बारिश में फंस गई ये एक्ट्रेस, 'ये हैं मोहब्बतें' के करण पटेल ने हीरो बनकर बचाई जान

By Prachi Dixit

Recommended Video

Karan Patel saves Krystle D Souza as she gets stucked in Mumbai rains | FilmiBeat

मुंबई शहर की बारिश ने टीवी की इस एक्ट्रेस को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बीते दो दिन मुंबई में काफी तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से आम जन जीवन पूरी तरह से ठप्प रहा। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने अपने बारिश में फंस जाने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की।

उन्हें बचाने के लिए ये हैं मोहब्बतें के रमन यानी कि करण पटेल 5 मिनट में घर से बाहर निकल गए। क्रिस्टल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कैसे करण ने सड़क पर बारिश की वजह से आई बाढ़ में उन्हें बचाया है। सड़क पर इतना पानी था कि क्रिस्टल के लिए निकलना मुश्किल था।

Karan patel

करण पटेल का घर उस रास्ते के करीब था। क्रिस्टल ने उन्हें फोन किया और वो थोड़ी देर में क्रिस्टल को बचाने के लिए पहुंच गए। क्रिस्टल अपनी कार में फंस गई थीं।क्रिस्टल ने करण के घर पहुंचकर कई वीडियो शेयर किए। साथ ही क्रिस्टल ने बताया कि करण ने किस तरह उन्हें बचाया है।

क्रिस्टल के फैन पेज पर इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इसी बात की चर्चा है कि करण पटेल रील और रियल लाइफ में भी हीरो ही हैं। वैसे आपको बता दें कि क्रिस्टर फिलहाल टीवी से दूर हैं। लेकिन उनकी तरह कई ऐसी टीवी स्टार्स हैं जो कि अब टीवी से अलविदा ले चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X