टूट गया क्रिस्टल डिसूजा का दिल, बॉयफ्रेंड गुलाम गौस के साथ हुआ ब्रेकअप, इंस्टा से किया अनफॉलो...

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी उनकी पार्टी की तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी दोस्तों के साथ आउटिंग की, लेकिन इन सबसे ज्यादा क्रिस्टल डिसूजा अपने रिलेशनशिप को लेकर खासा हेडलाइन बटोर रही हैं। पहले तो उनके और उनके बॉयफ्रेंड गुलाम गौस दीवानी के कई रोमांटिक फोटो वायरल हुए जिसने जमकर लाइमलाइट बटोरी। इसी के अलावा खबरें यह भी थीं कि जल्द ही क्रिस्टल डिसूजा गुलाम से शादी करने वाली हैं। वहीं शादी की खबरों के बीच दोनों के ब्रेकअप की खबर को सुन फैन्स के होश उड़ गए।
टूटा क्रिस्टल डिसूजा और गुलाम का रिश्ता
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट्स की मुताबिक क्रिस्टल डिसूजा और गुलाम गौस दीवानी का रिश्ता टूट चुका है। वैसे दोनों ने ना तो पब्लिकली अपने रिश्ते का ऐलान किया था और ना ही पब्लिक में उन्होंने इसे तोड़ने का ऐलान किया। एक दूसरे के साथ लंबा समय बिताने वाले कपल ने आज एक दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया है। सोर्स की माने तो दोनों के ब्रेकअप को हुए लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। फिलहाल तो क्रिस्टल अपने ब्रेकअप को लेकर किसी भी तरह का कोई भी कमेंट नहीं देना चाहती हैं। आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने की कोशिश की थी, लेकिन समय के साथ दोनों की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।
एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल से बनाई पहचान
क्रिस्टल डिसूजा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने कई सीरियल और शोज़ में काम किया, लेकिन आज भी लोग उन्हें 'एक हजारों में मेरी बहना है' की जीविका से जानते हैं। इसी सेट पर क्रिस्टल डिसूजा की निया शर्मा से मुलाकात हुई थी और दोनों आज भी काफी अच्छी दोस्त हैं। बता दें कि निया क्रिस्टल डिसूजा को राखी बांधती हैं। क्योंकि सीरियल में वह उनकी छोटी बहन बनी थीं और वही रिवाज़ वह आज भी लेकर चल रही हैं। दोनों का बॉन्ड बहुत ही स्ट्रांग है।


Click it and Unblock the Notifications











