BIGG BOSS से निकलते ही ''ब्लॅाकबस्टर 3''..इस स्टार की धमाकेदार एंट्री..Shock!
बिग बॅास नहीं बल्कि टीवी के इस नंबर 1 या यूं कह लें कि ब्लॅाकबस्टर शो की वापसी होने जा रही है। नागिन और नागिन 2 के सुपर ब्लॅाकबस्टर होने के बाद एकता ने नागिन 3 की प्लानिंग कर ली है।

हाल ही में एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि मौनी रॅाय इस सीजन में नहीं दिखाई देंगी। लेकिन एक वेबसाइट ने दावा किया है कि मौनी रॅाय की जगह एकता कपूर क्रिस्टल डिसूजा की एंट्री हो सकती है।
उन्हें मौनी की जगह कास्ट कर लिया गया है। इसके साथ मेल लीड में क्रिस्टल के साथ रोमांस करते हुए बिग बॅास 11 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा नजर आयेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॅास 11 में एंट्री लेने से पहले ही विकास ने एकता को प्रियांक का नाम सुझाया था।
इसके साथ प्रियांक की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें नागिन 3 के लिए फाइनल किया गया है। बिग बॅास 11 के खत्म होने के कुछ वीक बाद प्रियांक और क्रिस्टल नागिन 3 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि एकता कपूर की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बहरहाल,यहां देखिए नागिन फेम मौनी की ऐसी तस्वीरें जो आपको चौंका देगी...


Click it and Unblock the Notifications













