35 की उम्र में दूसरे धर्म में शादी करेगी ये एक्ट्रेस? बोली- बच्चे चाहिए लेकिन...

Krystal Dsouza On Her Wedding Plans

Krystal Dsouza On Her Wedding Plans: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर काफी बेहतरीन काम किया है और 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से घर-घर में अपनी एक खास पहचान भी बनाई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब वह लंबे वक्त से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

क्रिस्टल डिसूजा को लेकर लंबे वक्त से खबर आ रही है कि वह करोड़पति बिजनेसमैन गुलाम गौस दीवानी को डेट कर रही है। दोनों को कई बार साथ में वेकेशन पर भी देखा जा चुका है। खान की एक्ट्रेस ने अभी तक इस रिश्ते को कंफर्म तो नहीं किया है और ना ही इससे इनकार किया है। अब एक्ट्रेस के फ्रेंड्स उनकी शादी का इंतजार कर रही है।

लेकिन अब हाल ही में क्रिस्टल डिसूजा ने खुद अपनी वेडिंग की प्लानिंग को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह शादी कब करेगी। कुछ वक्त पहले कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में उनको देखा गया था। जहां पर उन्होंने बातचीत के दौरान बताया था कि वह शादी भी करना चाहती हैं और बच्चे भी करना चाहती हैं। लेकिन अभी इसमें वक्त है।

शादी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने बात करते हुए कहा कि "अभी शादी करने का मेरा कोई भी प्लान नहीं है। जब होनी होगी तो चुटकियों में हो जाएगी। हां मैं शादी करना चाहती हूं और मुझे बच्चे भी करने हैं। मैं यह भी जानती हूं कि बिना शादी के बच्चे हो सकते हैं। लेकिन मैं ट्रेडिशनल तरीके से बच्चे चाहती हूं और मुझे शादी करनी है। लेकिन अभी नहीं।"

ड्रीम पार्टनर को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने इस पर बात की और कहा कि "मुझे ऐसा लड़का नहीं चाहिए जो बहुत ज्यादा ट्रैवल करता हो। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं या तो अकेले ट्रैवल करना पसंद करती हूं या फिर अपनी गर्ल गैंग के साथ।" कुल मिलाकर एक्ट्रेस का कहना है कि उनको एक ऐसा लड़का चाहिए जो काम करें और स्वीट हो। लेकिन उसको ज्यादा ट्रैवल करना पसंद ना हो।

More from Filmibeat

Read more about: krystle dsouza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X