..................... Krushna Abhishek wife Kashmera Shah angry on Govinda wife Sunita ahuja - Hindi Filmibeat

गोविंदा की पत्नी पर भड़कीं कश्मीरा शाह- कौन हैं वो लोग, मेरे दिल से उतर गए हैं

By Filmibeat Desk

द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के आगाज के साथ गेस्ट को तौर पर फिर से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को बुलाया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी सुनीता आहूजा और गोविंदा के आने के कारण कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो की शूटिंग से गायब नजर आएं। इस पूरे मामले पर कृष्णा अभिषेक के साथ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी कई आरोप लगाए।

सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि वो जब तक जिंदा हैं गोविंदा और कृष्णा अभिषेक का मामला सुलझने वाला नहीं है। कृष्णा अभिषेक ने भी एक बयान में ये कहा कि उन्होंने अपनी और मामा गोविंदा के बीच के मतभेद को गणपित बप्पा पर छोड़ दिया है। अब इस पूरे मामले को लेकर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी अपना बयान दिया है और उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को ही पहचानने से इंकार कर दिया है।

Krushna Abhishek,Kashmera Shah ,Govinda

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कश्मीरा शाह ने कहा है कि मैं सच कहूं तो इस पूरे मामले में मेरी दिलचस्पी दो पैसे की नहीं है। ये लोग मेरे लिए पिछले पांच साल से एक्सिस्ट नहीं करते हैं। इसके बारे में मैं अब बात नहीं करना चाहती हूं। मैंने इस मामले में लंबे समय से कुछ नहीं कहा है।

वरना मेरे पास उन्हें देने के लिए करारा जवाब है। कश्मीरा शाह ने ये भी कहा है कि कृष्णा में प्रतिभा नहीं है ये वो लोग ही समझ सकते हैं वो खुद भी प्रतिभाशाली नहीं हैं। वही लोग आपके बारे में बुरा बोलते हैं जिन्होंने दुनिया में कुछ नहीं किया होता है। ये लोग मेरे दिल से उतर गए हैं। जब वे मेरे बच्चों को देखने नहीं आए, तब से मैंने उनके बारे में बात करना बंद कर दिया है। ये लोग हमारे साथ खड़े नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X