गोविंदा मामा मुझे मारे- डाटें, मैं सजा के लिए तैयार हूं, लड़ाई को खत्म करें- कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा दोनों इस वक्त खुद के बीच चल रहे विवाद के कारण चर्चा में है। कृष्णा अभिषेक ने खुले तौर पर एक नहीं बल्कि कई बार ये खुलासा किया है कि मामा गोविंदा और मामी सुनीता के साथ उनका रिश्ता अब कड़वाहट में बदल चुका है।
दोनों के बीच विवाद है जो कि सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि कुछ समय पहले गोविंदा अपनी बेटी के म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए पत्नी सुनीता के साथ द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे।

लेकिन कृष्णा ने इस बात का खुलासा किया कि मामी उन्हें शो में उनके साथ स्टेज शेयर करने के लिए तैयार नहीं थीं। इस वजह से उन्हें शूटिंग का सेट छोड़कर जाना पड़ा। वैसे अब कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अब इस विवाद को लंबा नहीं बढ़ाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications