गोविंदा मामा पर कृष्णा अभिषेक का फूटा गुस्सा कहा- मामी नहीं चाहती है कि कपिल शो का हिस्सा बनूं
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच चल रहा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब द कपिल शर्मा शो पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी नर्मदा के साथ पहुंचे। उनके आने से पहले कृष्णा का एक्ट खत्म कर दिया गया।
कृष्णा अभिषेक के बदले भारती सिंह उनकी जगह पर कॅामेडी एक्ट करती हुईं नजर आयीं। अब इस पूरे मामले पर कृष्णा अभिषेक ने बॅाम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में खुल कर बात की है।

उन्होंने बताया कि कैसे अभी तक उनके और मामा गोविंदा के बीच मसला सुलझा नहीं है। शो से गायब होने के पीछे की वजह उनकी मामी सुनीता आहूजा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications