मुझे शो में ना बुलाकर कपिल ने निकाली खुन्नस: कृष्णा अभिषेक
जो कि इन दिनों फिल्म एंटरटेनमेंट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है लेकिन जहां कृष्णा,अक्षय संग टीवी के कई शोज में नजर आ रहे हैं वहीं उन्हें कपिल शर्मा के शो में जगह नहीं मिली।
मुझे शो में ना बुलाकर कपिल ने निकाली खुन्नस: कृष्णा अभिषेक
कपिल ने अपने पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में अक्षय कुमार और फिल्म की हिरोईन तमन्ना भाटिया को तो आने का न्यौता दिया लेकिन उन्होंने अपने शो में कृष्णा को नहीं बुलाया। जिसकी वजह से कृष्णा बहुत ज्यादा दुखी और परेशान हैं और अपना गुस्सा उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए निकाला है।कृष्णा ने कहा कि यह सब कपिल की ओर से जानबूझकर किया गया है।
कपिल की बेरूखी के कारण कृष्णा बहुत ज्यादा दुखी और परेशान हैं
दरअसल कलर्स वालो ने मुझे 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में रोल ऑफर किया था लेकिन मैंने काम करने से मना कर दिया था इसलिए ही शायद वो और कपिल मुझसे नाराज हैं और यही कारण रहा हो कि उन्होंने मुझे नहीं बुलाया। लेकिन सच बताऊं मुझे यह बात अच्छी नहीं लगी है।
मालूम हो कि अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया और कृष्णा अभिषेक की फिल्म एंटरटेनमेंट 8 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के गाने आज कल युवा दिलों की धड़कन बने हुए हैं देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications
