सलमान खान ना होते तो सुनील..कृष्णा का शो नहीं होता..चौंकाने वाली खबर...

क्या आप जानते हैं कि कृष्णा अभिषेक के नए शो का नाम सलमान खान के परिवार ने दिया है।

By Prachi Dixit

द कपिल शर्मा शो को एक तरफा करते हुए इन दिनों केवल कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर का शो सुर्खियों में है। इस शो का नाम ड्रामा कंपनी रखा गया है।

Alert..सलमान..ट्यूबलाइट छोड़िए..25 जून..2 ब्लाॅकबस्टर स्टार..कड़ी टक्कर..

वैसे यह नाम रखना इतना आसान नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार इस नाम पर हक सलमान खान के भाई सोहेल खान का था।कृष्णा अभिषेक,सुनील ग्रोवर,अली असगर,सुंगधा मिश्रा के साथ सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती इस शो का हिस्सा होंगे।

salman khan,sunil grover

इस पूरी कास्टिंग पर ध्यान दिया जाए तो इस शो में लंबी चौड़ी कॅामेडी की गैंग दिखाई देगी। ऐसे में इस शो के नाम को लेकर एक परफेक्ट टाइटल की जरुरत थी।

इस शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस को ड्रामा कंपनी नाम पसंद आया। यह टाइटल पहले ही सोहेल खान के नाम पर रजिस्टर्ड था।

प्रीती अपने इस शो के लिए यही नाम चाहती थी। उन्होंने इसके लिए सोहेल खान से बात की। सोहेल बड़ी ही सहजता से यह टाइटल देने के लिए तैयार हो गए। इसकी वजह सलमान खान और सोहेल के सोनी टीवी के साथ संबंध है। दोनों ही सोनी टीवी के साथ शो कर चुके हैं।

चंदू चायवाला का खुलासा..कपिल के साथ बड़ा विवाद लेकिन..VIDEO ALERT..

गौरतलब है कि सलमान खान ने हाल ही में अली असगर या यूं कहें कि कपिल शर्मा की पूरी टीम के साथ कॅामेडी नाइट्स विथ ट्यूबलाइट एपिसोड लेकर आए।

सलमान खान हमेशा से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गॉडफादर कहे जाते हैं। आखिर क्यों..इसकी एक खास वजह हमारे पास है..आप भी देखिए...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X