कपिल शर्मा को बेकार में मुद्दा मत बनाइए,कश्मीर पर ध्यान दीजिए
कई दिनों से इस यह चर्चा चल रही थी कि कपिल शर्मा शो की जगह भारती और कृष्णा नया शो लेकर आरहे हैं। इस पूरे मामले पर एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कृष्णा अभिषेक ने खुल कर बात की है।
कृष्णा ने कहा है कि हम कपिल के शो को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं। बल्कि हमारा नया शो आने वाला ही थी।मेरी और भारती की इस पर प्लानिंग चल रही थी।लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह से विवाद होगा और हमारा शो लाया जाएगा।मुझे लगा कि हमारा शो नए टाइम पर आएगा।

खैर,इस पूरे विवाद के बाद पांच साल बाद मैंने कपिल से बात की। मेरे हिसाब से पत्रकार को कपिल से हुई बातचीत लीक नहीं करनी चाहिए थी। मैं यह मानता हूं कि कपिल ने गलत किया है। मेरे ख्याल से दोनों गलत थे।हुआ यूं कि कपिल को गुस्सा आ गया और उनसे यह गलती हो गई।
Recommended Video

इस मामले को ज्यादा खींचना नहीं चाहिए।देश में कई मुद्दे हैं जिनपर ध्यान देना चाहिए।लोग इससे बड़ी गलती करते हैं।कपिल का विवाद ऊट-पटांग है। इस पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। जिन लोगों ने कश्मीर में गलती कि वो लोग आराम से घूम रहे थे। हमें देश के मुख्य मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
गौरतलब है कि बीते दो साल से इस तरह कपिल शर्मा की इमेज निगेटिव हो गई हैं कि उनका स्टारडम खत्म होते जा रहा है..यहां देखिए कैसे..


Click it and Unblock the Notifications
