अब नये रूप में दिखेगा कॉमेडी नाइट्स....

[टेलीविजन] दो बिल्लियों की लड़ाई में बंदर रोटी खा गया कपिल और चैनल की लड़ाई में यही कहावत चरितार्थ होती है।इधर कपिल के हाथ से शो गया उधर कृष्णा ने शो कॉमेडी नाइट्स पर कब्जा कर लिया। खबर है कि कृष्णा का नया शो कॉमेडी नाइट्स लाइव 31 जनवरी से हर रविवार 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

[कपिल शर्मा की ना सही अक्षय कुमार की तो रिस्पेक्ट कर लेते!]

शो का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है,कृष्णा अभिषेक प्रोमो में प्रॉपर्टी डीलर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वे सेट का इंट्रोडक्शन दे रहे हैं। आखिरी में वे इसके टेलीकास्ट होने की डेट का भी अनाउंस करते दिख रहे हैं।

krushna abhishek replaced kapil sharma in comedy nights

इतना ही नहीं कॉमेडी नाइट्स लाइव में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का वही सेट नजर आ रहा है, जहां से वह ऑडियंस को एंटरटेन किया करते थे। चर्चा है कि कपिल के शो का लास्ट एपिसोड 24 जनवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। कॉमेडी नाइट्स लाइव में कृष्णा का नाम पप्पू सिंह होगा। कृष्णा ने दावा किया है कि नए शो का नाम बाद में बदला भी जा सकता है और उनका नाम भी इस टाइटल में होगा।

[कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: जब खुद रो दिये दुनिया को हंसाने वाले]

बता दें, कृष्णा अभिषेक भारती सिंह के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' को होस्ट कर रहे हैं। यह इन्सल्ट कॉमेडी पर बेस्ड यह शो शनिवार को आता है, जिसमें सेलिब्रिटीज का उनके सामने ही मजाक उड़ाया जाता है।

अब देखना यह है कि कृष्णा 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' के साथ-साथ '...बचाओ' को भी होस्ट करते हैं या फिर उनकी जगह कोई और इस शो का हिस्सा बनता है।

दरअसल, शो हिट हो जाने के बाद कपिल ने चैनल से उनकी फीस बढ़ाने की बात कही जिसे चैनल ने ठुकरा दिया। और शो को प्रसारण भी हफ्ते में दो दिन की बजाए एक दिन कर दिया। कपिल शर्मा का यह शो हिट था,लेकिन चैनल ने उनकी बात नहीं मानी और उनके शो को बंद कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X