भारती के बाद कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी फीस ना मिलने पर छोड़ा द कपिल शर्मा शो, कहा - कपिल से कोई दिक्कत नहीं
द कपिल शर्मा शो, सोनी टीवी पर नए सीज़न के साथ वापसी करने जा रहा है और इस सीज़न को भारती सिंह पहले ही रिजेक्ट कर चुकी हैं। भारती के बाद अब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी द कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया है। इस बात की पुष्टि खुद कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में की है।
Recommended Video
कृष्णा ने इस बात को स्वीकार किया है कि वो इस बार से द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि, इस कारण से उनके और कपिल शर्मा के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए जो फीस कृष्णा अभिषेक को मिल रही थी, कृष्णा उससे खुश नहीं थे और इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। कृष्णा का कहना है कि उनका मतभेद, प्रोड्यूसर और शो की टीम से है। कपिल इस शो को प्रोड्यूस नहीं करते हैं और इसलिए कपिल से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। आगे चलकर वो कपिल के साथ फिर से काम करना चाहेंगे।

सालों पहले था मनमुटाव
दिलचस्प है कि कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा के बीच सालों पहले मनमुटाव था। इस मनमुटाव का कारण था अलग अलग चैनल पर दोनों के एक ही जैसे कॉमेडी शो करना। दरअसल, कलर्स चैनल पर कपिल शर्मा ने एक शो शुरू किया - कॉमेडी नाइट्स विद कपिल। जिसका जवाब देने के लिए कृष्णा लाइफ ओके पर कॉमेडी क्लासेस नाम का एक शो करने लगे। कपिल और कलर्स के बीच कुछ तकरार हुई जिसके बाद कपिल ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोड़ दिया। कपिल ने जैसे ही वो शो छोड़ा, कृष्णा ने उस शो को भी कॉमेडी नाइट्स लाईव के नाम से Takeover कर लिया था।

कपिल के बारे में की थी दो टूक बात
कृष्णा का मानना है कपिल शर्मा हमेशा से उनकी सफलता से जलते थे। और उनके शो को टक्कर देने जैसे ही नया शो आया वो डर गए थे। वो चाहते थे कि हर सुपरस्टार उनके शो पर आए। कपिल का शो लेने के बाद कृष्णा ने अपने बड़बोेलेपन में ये भी कहा था कि चलो अच्छा है अब मेरे पास दो शो हैं अपने खुद के और दोनों का राजा मैं अकेला। अब कपिल मेरे लिए पूरा केक ही छोड़ कर चले गए।

दो शो के बीच खींचातानी
कृष्णा ने यहां तक कहा कि सब उनके शो के फैन हैं और उनके शो पर आना चाहते थे। जबकि कपिल को लगता था कि कोई सुपरस्टार उनके शो पर नहीं आएगा। कृष्णा की मानें तो उनके शो की टीआरपी कपिल के शो से अच्छी थी और यही बात कपिल शर्मा और उनकी टीम को हज़म नहीं हुई। कॉमेडी नाइट्स बचाओ, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से बेहतर था।

बोर करने लग गए थे कपिल शर्मा
कृष्णा अभिषेक ने एक पुराने इंटरव्यू में कपिल शर्मा को दोष देते हुए ये भी कहा कि चैनल की वजह से शो होता है। स्टार की वजह से नहीं। कपिल शर्मा को कलर्स ने बनाया, नाम दिया लेकिन फिर कपिल शर्मा ने जिस थाली में खाया उसमें छेद कर दिया। कृष्णा की मानें तो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल काफी बोरिंग हो चुका था और फिर भी उसमें कोई बदलाव नहीं हो रहा था। दर्शक एक ही तरह की कॉमेडी देख देख के बोर हो गए थे।

गुत्थी और पलक का आईडिया
कृष्णा का मानना है कि गुत्थी और पलक उनके आईडिया हैं और वो बहुत पहले इसे कॉमेडी सर्कस में कर भी चुके हैं। कपिल ने उनका ही आईडिया चुराकर अपना शो हिट कर लिया। कृष्णा का कहना है कि कपिल अगर अपने आपको इतना अच्छा कॉमेडियन मानते हैं तो फिर हीरो की तरह लड़ते। वो तो रातों रात निकल लिए...शो और सेट छोड़ गए!

फिर आया बड़ा बदलाव
इसके बाद कपिल शर्मा, अपनी पूरी टीम लेकर सोनी पर लॉन्च किए गए द कपिल शर्मा शो के साथ। लेकिन इस शो के पहले सीज़न के दौरान ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एतिहासिक लड़ाई हुई और इस लड़ाई का फायदा मिला कृष्णा अभिषेक को। सुनील ग्रोवर, अपने किरदार रिंकू भाभी और गुत्थी के लिए काफी मशहूर हो गए थे। उनके किरदार को कृष्णा अभिषेक ने अपने किरदार सपना दीदी से रिप्लेस किया।

बेहद पसंद किया गया किरदार
कपिल के साथ आने पर कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कपिल के साथ दोबारा काम करने को लेकर कहा, हां, लोग हमें साथ में देखना चाहते हैं और हम दोनों का एक साथ आना मतलब समझ लीजिए कि शाहरूख और सलमान एक साथ फिल्म कर रहे हैं! कृष्णा का ये भी कहना था कि स्टैंड अप कॉमेडी में कपिल नंबर वन है। पर हां अगर एक्टिंग की बात आती है तो मैं मानता हूं कि मैं उसको कड़ी टक्कर दे सकता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











