कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया हिना खान के पति का मजाक, कह दीं ऐसी-ऐसी बातें कि देखती रह गईं एक्ट्रेस

Hina khan

Laughter Chefs 2: टीवी शो लाफ्टर शेफ काफी चर्चाओं में रहता है क्योंकि इस शो में एक नहीं बल्कि तमाम सितारे एक छत के नीचे नजर आते हैं। शो में खाना तो बनता ही है, लेकिन खाने में तड़का तेल से नहीं बल्कि हंसी ठहाके से लगाया जाता है। जिससे शो और भी इंटरेस्टिंग बन जाता है। लाफ्टर शेफ का यह दूसरा सीजन है जो जल्द ही फिनाले की ओर भाग रहा है। इस शो की जगह अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है 'पति पत्नी और पंगा' इस शो में नजर आएंगी हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल।

कृष्णा ने उड़ाया रॉकी का मजाक
बता दें कि पति पत्नी और पंगा से पहले कपल लाफ्टर शेफ में नजर आया। इस दौरान खूब हंसी मजाक हुआ, लेकिन साथ ही में कुछ ऐसा भी हुआ जिसके बाद कहीं ना कहीं रॉकी जायसवाल का मुंह उतर गया। जी हां, हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अभिषेक हिना खान के पति रॉकी जायसवाल का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

रॉकी को कहा नेपो पति
इस वीडियो में देख सकते हैं कि कृष्णा अभिषेक रॉकी और विक्की को साथ में बुलाते हैं और कहते हैं कि विक्की और रॉकी साथ में खड़े हो इंडस्ट्री को दूसरा नेपो पति मुबारक हो। यह सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वहीं हिना खान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह नेपो भांजे ने क्या मजाक किया है। वहीं दूसरे ने लिखा-रॉकी एक्टर ना हो, लेकिन वह प्रोड्यूसर है इसलिए उसे नेपो नहीं कह सकते।

शादी को हुआ है 1 महीना
आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं 4 जून को दोनों ने अपने रिश्ते को एक मजबूत रिश्ते में जोड़ दिया। बता दें कि रॉकी ने अच्छे के साथ ही हिना का बुरे समय में भी उनका साथ दिया है। फैन्स रॉकी के प्यार को हिना के लिए सच्चा प्यार मानते हैं इसलिए हिना के फैन्स दोनों की जोड़ी को बेस्ट बताते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: krushna abhishek hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X