बहन के संगीत में कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा के साथ की ऐसी हरकत की लोग बोले- अरे शर्म कर लो...

krushna abhishek

krushna abhishek and kashmera shah lip lock Video Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) इन दिनों अपनी शादी की वजह से खास लाइमलाइट में बनी हैं। सोमवार को एक्ट्रेस की हल्दी की रस्म की गई थी और मंगलवार को एक्ट्रेस का संगीत था। इस संगीत की नाइट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कभी आरती डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी आरती और दीपक के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में आरती के भाई और भाभी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

कृष्णा अभिषेक ने किया लिप लॉक
हाल ही में कृष्णा अभिषेक (krushna abhishek) और कश्मीरा शाह (kashmera shah) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरती के संगीत की मिठाई पैपराजी को बांटते नजर आ रहे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी से बात की वहीं अचानक से कृष्णा अभिषेक ने पत्नी कश्मीरा शाह को किस कर लिया, लेकिन कृष्णा यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने फिर से कश्मीरा शाह के साथ लिप लॉक करते नजर आए। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अरे शर्म कर लो भाई ये बहन का संगीत है आपकी डेट नाइट नहीं। तो वहीं दूसरे ने कहा हद कर दी है सब रोमांस कैमरे पर ही दिखाना है। आपको बता दें कि 25 अप्रैल को आरती सिंह की शादी है। आरती सिंह अपने मंगेतर दीपिक चौहान के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगी। ऐला माना जा रहा है कि दोनों की शादी में कई नामी सितारे देखने को मिलने वाले हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे शादी में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X